विस चुनाव / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया नामांकन

रांची.  प्रदेश कांग्रेस क अधयक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव ने साेमवार काे लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा कांग्रेस के ही पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने डालटेनगंज से नामांकन पत्र दाखिल किया। डाॅॅ. रामेश्वर उरांव ने तीन सेट में लोहरदगा में अपना पर्चा भरा।


नामांकन दाखिल करने के बाद समर्थन में जुटे कार्यकर्ताओं काे संबाेधित करते हुए डाॅ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि लोहरदगा की जनता कांग्रेस के साथ है। कहा कि लोहरदगा में भाजपा के सांसद एवं पूर्व में भाजपा व आजसू के विधायकों ने इस क्षेत्र की जनता को सिर्फ आश्वासन ही दिया, काम नहीं किया। यहां की जनता स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, पानी जैसे मूलभूत समस्याओं से आज भी संघर्ष कर रही है। डाॅ. उरांंव ने कहा कि बिजली की गंभीर समस्याओं को लेकर लोहरदगा की जनता काफी परेशान रही लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कभी भी इस पर गंभीरता नहीं दिखाई।


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहु ने कहा कि लोहरदगा की जनता महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेगी। लोहरदगा के आम मतदाता सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी। नामांकन दाखिल के समय काॅंग्रेस नेता निरंजन पासवान, सचिदानन्द चौधरी, वारिश कुरैशी, नेसार अहमद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।